झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित राजेन्द्र महतो स्मृति करम-जावा परब महोत्सव 2023  का भब्य आयोजन सम्पन्न। 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता०बोकारो। झारखंड की संस्कृति व परम्पराओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के जननेता व संस्कृति प्रेमी, राजेन्द्र महतो की परिकल्पना अनुरूप वर्ष 1986 से झारखंड सांस्कृतिक मंच, बोकारो द्वारा  प्रति वर्ष कई प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को सफलिभूत करता रहा है। झारखंडी परम्परओं व त्योहारों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के क्रम में ही इस बर्ष भी राजेन्द्र महतो स्मृति करम-जावा परब महोत्सव 2023  का भब्य सफल आयोजन, चास दिपांजली पैलेस के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से स्व० राजेन्द्र महतो के चित्र पर दिप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर, सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि देवाशीष मंडल, उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम, श्रीमती बेला देवी, चास प्रमुख,  प्रदीप कुमार महतो (जे डी यु), मनोज कुमार (कांग्रेस)  राजेश महतो, पार्वती चरण महतो, (जे एम एम) , कृष्णा तिवारी, श्रवण कुमार (प्राचार्य आर एम कालेज), मो० फिरदौस, हाबूलाल गोराइं, संतोष सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य सम्मिलित हुए। संचालन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष बिक्रम कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम अघ्यक्ष व मंच के केन्द्रीय अघ्यक्ष अखिलेश प्रसाद महतो ने अघ्यक्षीय भाषण में कहा कि वर्ष 1986 से क्षेत्र में सामाजिक व संस्कृतिक योगदान कर रहा है और राजेन्द्र महतो के सोच अनुसार झारखंड के कई त्योहारों ” करम, टुसु, सोहराय, बरद खुंटा, नटुआ नाच, पुशालु, छौ, झुमर ईत्यादि” का आयोजन करता रहा है और करता रहेगा। मंच के केन्द्रीय महामंत्री राजदेव माहथा ने संगठन के स्थापना काल(02जनवरी1986ई०)से अबतक किये गए झारखण्डी आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे, अपने क्षेत्र में बढ़ते सामाजिक व सांस्कृतिक कदम पर प्रकाश डाला, और 1986 में नामित छोटानागपुर सांस्कृतिक मंच का नाम वर्ष 2016 में हुए पूषालू महोत्सव कार्यक्रम, झारखंड राज्य बनने के बाद सर्वसम्मति से झारखंड सांस्कृतिक मंच नामित कर समाज को समर्पित किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्र की  चौबीस महिला ग्रुप ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया, जिनमें से निर्णायक मंडल में उपस्थित खिरोधर महतो, नागेश्वर महतो, मो० प्यारे हुसैन प्यारे, लाल देव गोप, अमिर शेख, निलकंठ   महतो, शांति भारत, ज्योति लाल महतो, के निर्णयानुसार   खोरठा सास्कृतिक संगम, भतुआ  को प्रथम पुरस्कार  ,रुपये  2100  नगद ,    स्वेता  ग्रुप , चितामी को द्वितीय पुरस्कार  ,रुपये 1500   नगद , के के ग्रुप, सोनाबाद  को तृतीय पुरस्कार  ,रुपये 1100  नगद , एवं अन्य सभी ग्रुप  को प्रोत्साहन राशि रुपये 501 नगद , व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।आज के आयोजन में करमचंद गोप, डी के त्रिवेदी, गोपाल साव, अखिलेश सिंह, अजित सिन्हा, जवाहर सिंह चौधरी, साधन मंडल, लाल मोहन शर्मा, हरिप्रसाद गोप, रघुनाथ टुडु, दुलाल हलधर, भागीरथ महतो, मनभूल सिंह, मंजु देवी, बिरंची चौधरी, नंदराज महतो, दिनेश नायक, मनोज नायक, राज कुमार माहथा, करमचंद राय, सहित  क्षेत्र के तमाम सांस्कृति प्रेमी, समाज सेवक, शिक्षाविद, छात्र छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज की।

साली से एक तरफा प्यार में पड़े बड़े भाई ने ही छोटे भाई की दे डाली सुपारी,किलर ने चाकू से गोदकर की थी हत्या 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *