छोटकीपुनू करधोवा के जंगलों में मिला 19 वर्षीय महिला का शव का हुआ अंतिम संस्कार 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र छोटकीपुनु निवासी बिजय मुंडा की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी का शव का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया । मालूम हो कि मंगलवार को महुआटांड थाना क्षेत्र के बडकीपुनू पंचायत के छोटकीपुनू करधोवा जंगल में 19 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी नामक विवाहिता महिला का शव मिला था। शव के मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई था। महुआटांड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयीं हैं। घटना के संबंध में महुआटांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि मृतिका के परिजनों के अनुसार लक्ष्मी कुमारी 25 अगस्त की सुबह घर से जंगल में खुखडी उठाने गयीं थीं। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन आसपास खोजबीन करने लगें। मवेशी चरने वालों ने जंगल में एक महिला का शव पडे होने की सुचना पुलिस व विजय मुंडा के परिजनों को दिया। सुचना पर पुलिस व परिजन जंगल पहुंचे और शव को बरामद किया। महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर मृतिका की मां आरती उर्फ गीता देवी ने बताई कि लक्ष्मी की शादी पांच माह पूर्व युपी के एक युवक से हुआ था। वह दो माह पूर्व ससुराल से आयी थी । बिजय मुंडा अपने ससुराल में विगत कई वर्ष से रह रहा है । बिजय मुंडा का घर लातेहार जिला में पड़ता है । इस घटना से परिजन रो रोकर बुरा हाल हो गया है । मृतक महिला का शव नीलापन हो गया था । ग्रामीण कहते है कि हो सकता है कि आकाशीय बिजली के कारण मौत हुई होगी । शरीर मे किसी प्रकार की चोट व जख्म का निशान नही है । महिला की मौत का मामला महुआटांड़ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है । महुआटांड़ पुलिस घटना की उदभेदन करने में जुटी हुई है ।

झारखंड पवेलियन में लाइट और साउंड वाली चूड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *