गोरखपुर-मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी पीड़ित लोगों की फरियाद, शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश,

अवधेश पाण्डेय, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13 ता. गोरखपुर-सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. शनिवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यस किया था. वहीं, आज रविवार को भी सीएम कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मठ में पूजा अर्चना की. उसके बाद उन्होंने जनता दरबार लगाया. इस दौरान जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ दिखी. सीएम ने सभी की समस्याओं को सुनकार अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद सीएम मोतीराम अड्डा में विशाल वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे. यह वेयरहाउस करीब 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है. वेयरहाउस की परियोजना में 30 करोड़ का निवेश हुआ है. इस परियोजना से करीब 1 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा. वेयरहाउस का निर्माण मेसर्स श्री एसोसिएटस के द्वारा करवाया गया है.गौरतलब है कि बीते कल लगभग दोपहर 12 बजे सीएम योगी पहुंचे थे गोरखपुर यहां उन्होंने करीब 1200 करोड़ की लगात से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया था इस एथेनॉल प्लांट के क्रियाशील होने के बाद एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सोनभद्र-निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ मारुति नंदन महायज्ञ शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *