महिला किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रभावी कदम

Media House लखनऊ- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन मे प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण व स्वावलम्बन की दिशा मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ठोस व प्रभावी कदम उठाये गये हैं। इसी कड़ी मे महिला किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य में महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भूस्वामिनी महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड (राज्य स्तरीय संघ- SLF) के नए राज्य स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन संयुक्त मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM), प्रवीणानंद द्वारा किया गया। यह कार्यालय 4/196, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर SLF के सभी 10 निदेशकगण एवं प्रमोटर सदस्य, राज्य परियोजना प्रबंधक (UPSRLM) श्री सत्यजीत शुक्ला, NAFPO से  वैशाली गीते, तथा ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। प्रवीणानंद ने अपने संबोधन में कहा कि “भूस्वामिनी” पहल महिला किसानों की आर्थिक स्वतंत्रता और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा देगी। यह पहल आने वाले वर्ष में लगभग 70,000 स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर समर्थन प्रदान करने में सक्षम है।

उद्घाटन के उपरांत, SLF निदेशकों और फार्म प्रॉस्पेरिटी एडवाइजर्स (FPAs) के लिए एक प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आगामी वित्तीय वर्ष में ₹50 करोड़ के वार्षिक कारोबार के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। कार्यशाला में व्यवसाय योजना, बाजार से जुड़ाव, वित्तीय प्रबंधन, ब्रांडिंग और उत्पादन-विपणन रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग अर्जुनगंज के समीप बनेगा चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं अंडरपास-जितिन प्रसाद

इस कार्यक्रम में NAFPO, CM-YUVA योजना से जुड़े CM फेलो, तथा GAME के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने महिला किसान उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाने से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। UPSRLM के सहयोग एवं इसकी तकनीकी सहयोगी संस्था TRIF के समर्थन से स्थापित, “भूस्वामिनी” राज्य स्तरीय संघ का उद्देश्य ’10K FPO प्रमोशन योजना’ के अंतर्गत गठित 70 से अधिक महिला एफपीओ को बहुआयामी सहयोग प्रदान करना है। यह संघ बाजार जुड़ाव, वित्तीय संपर्क, क्षमता निर्माण, अनुपालन, सरकारी योजनाओं से एकीकरण, तथा मूल्य श्रृंखला संवर्धन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान SLF निदेशक मंडल ने सामूहिक रूप से आगामी वर्ष के लिए अपनी कार्ययोजना (Action Plan) तैयार की, जिसमें उत्पाद विविधीकरण, बाजार विस्तार, ब्रांडिंग, मूल्य श्रृंखला विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया।लखनऊ में भूस्वामिनी SLF कार्यालय की स्थापना महिलाओं के नेतृत्व में कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह मंच राज्यभर की महिला किसान उत्पादक कंपनियों को एक साझा दिशा प्रदान करेगा, जिससे वे सामूहिक रूप से “लखपति दीदी” लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान दे सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *