अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा थाना कोन का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 2ता.सोनभद्र-पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने, प्रभारी निरीक्षक कोन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सूनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।
आगामी त्यौहार होली एवं शबे बारात के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा समस्त थानों कमेटी की बैठक
सोनभद्र-उप जिलाधिकारी दुद्धी/क्षेत्राधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा कस्बा चौका शाहगंज/थाना घोरावल/थाना करमा पर आगामी त्यौहार होली एवं शबे बारात को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जुगैल द्वारा थाना जुगैल पर तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल द्वारा चौकी उम्भा पर तथा जनपदी पुलिस द्वारा अपने-अपने थानों पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।










