श्रमिकों एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 17ता.सोनभद्र-जिला सेवायोजना अधिकारी सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा दिनांक 21 फरवरी,2023 को प्रातः 10ः00 बजे से विधानसभावार रोजगार मेले के क्रम में विधानसभा दुद्धी के राजकीय आई0टी0आई0, दुद्धी, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेलें का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग दस से पन्द्रह कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें हिण्डालको प्रा0 लि0 रेनूकुट, एल0 आई0 सी0 रावर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, पुखराज हेल्थ केयर, वाराणसी, इंडियन एसोसिएट्स, रावर्ट्सगंज, प्रथम एजुकेशन फाउन्डेशन, वाराणसी, पीपल ट्री ऑनलाइन, मिर्जापुर, सुदीवा स्पाईनर्स प्रा0 लि0, भीलवाड़ा, राजस्थान, डीक्सन इलेक्ट्रानिक्स प्रा0 लि0, नोएडा, लावा इण्टरनेशनल लि0, नोएडा एवं पैडेट इलेक्ट्रानिक्स, नोएडा इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर जाकर भर्ती सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा राजकीय आई0टी0आई0, दुद्धी, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों का किया गया चेकिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *