पुलिस द्वारा 04 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01अभियुक्त को 04 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 11.03.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान खलियारी बाजार में मौजूद था। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दरमा पहाड़ी मोड़ तिराहे के पास प्लास्टिक की बोरी में गांजा लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 04 किलोग्राम अवैध गांजा, ₹4,100/- नगद तथा 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 34/2026 पंजीकृत कर धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- खुर्शीद पुत्र मोहम्मद अली, निवासी–खुटहनिया थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 35 वर्ष।

सिंचाई विभाग कार्यालय में सूचना आयुक्त का स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *