भिंड में नदी में बहे दो जवानों की तलाश अभी भी जारी

भिंड, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की क्वांरी नदी में एक ग्रामीण को बचाने की कोशिश में एसडीआरएफ के लापता हुए दो जवानों की तलाशी का अभियान गुरुवार को भी जारी है। ये दोनों जवान बुधवार की शाम तेज बहाव में लापता हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विजय कुशवाहा नामक व्यक्ति क्वांरी नदी के स्टॉप डैम पर फंसे अपने मवेशियों को निकालने गया था। पानी ज्यादा होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। विजय को बाहर निकालने के लिए गांव के लोग और एसडीआरएफ के जवान प्रवीण कुशवाहा और हर दास दो अन्य लोगों के साथ बोट से नदी में आगे बढ़े। पानी का बहाव तेज होने पर बोट अनियंत्रित हुई और पलट गई। साथ में चारों लोग पानी के बहाव में बह गए।

बताया गया है कि बोट में सवार चार लोगों में से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एसडीआरएफ के दोनों जवान पानी के बहाव में बह गए।

बुधवार की देर रात तक दोनों जवानों की तलाशी का अभियान चला, मगर सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह फिर दोनों जवानों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया जो अभी भी जारी है।

नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है और आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दोनों जवान पानी के बहाव के साथ बहुत आगे निकल गए होंगे।

ज्ञात हो कि बारिश के मौसम में नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है और मवेशी चराने से लेकर लकड़ी आदि का जुगाड़ करने वाले ग्रामीण मुसीबत में फंस जाते हैं। कई बार तो पानी से घिरे लोगों को निकालने के लिए बोट आदि से सफलता मिल जाती है अन्यथा हेलीकॉप्टर के साथ सेना की भी मदद लेना होती है।

बालासाहेब ठाकरे के साथ शिवसेना के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका न‍िभाने वाले सतीशचंद्र प्रधान का न‍िधन

राज्य सरकार के अलावा जिला स्तर पर प्रशासन ने आम लोगों को बारिश के मौसम में ऐसे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है जहां पानी मुसीबत बन सकता है। कई स्थानों पर तो चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं। उसके बावजूद लोग इस चेतावनी को अनदेखा कर उन इलाकों में पहुंच जाते हैं जहां जल स्तर बढ़ने से उनकी जान तक पर खतरा आ जाता है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *