उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराकर जीता सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी खिताब

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (आईएएनएस) उत्तर प्रदेश हॉकी ने गुरुवार को सेक्टर 42 के खेल परिसर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में हॉकी हरियाणा को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इससे पहले दिन में हॉकी पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी हरियाणा पर 7-3 की जीत के बाद चैंपियन का खिताब जीता। उज्ज्वल पाल (12’, 24’, 35’, 47’) ने चार गोल करके आक्रमण की अगुआई की। राहुल यादव (5’, 26’) ने भी दो गोल किए और शाहरुख अली (53’) ने उत्तर प्रदेश हॉकी के स्कोर में इजाफा किया। हॉकी हरियाणा के लिए चिराग (10’, 58’) और हैप्पी (52’) ने गोल किए।

तीसरे स्थान के मैच में हॉकी पंजाब ने ओडिशा हॉकी एसोसिएशन को 8-1 से हराकर पोडियम पर जगह पक्की की।

सनी (8’, 55’) और मंदीप सिंह (19’, 26’) ने दो-दो गोल करके दमदार प्रदर्शन किया, जबकि युवराज सिंह (3’), उत्कर्ष (5’), अजयपाल सिंह (48’) और जशनप्रीत सिंह (58’) ने एक-एक गोल किया। ओडिशा के लिए मंदीप केरकेट्टा (4’) एकमात्र स्कोरर रहे।

–आईएएनएस

आरआर/

दु:ख है कि हमारे बच्चे राम, कृष्ण और बुद्ध के लघुचित्रों वाली संविधान की मूल प्रति से परिचित नहीं हैं-उपराष्ट्रपति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *