हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जनमत जम्मू-कश्मीर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियों, जनता के अधिकारों का हनन और उत्पीड़न एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिया है।

इसके अलावा हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार पर कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को सेवा का मौका देने के लिए हृदय से धन्यवाद। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई। यह जनमत जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों, जनता के अधिकारों का हनन और उत्पीड़न तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिया है। हमारी गठबंधन सरकार आपकी आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। आपकी खुशहाली और संवैधानिक हकों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह संकल्पित है।”

एक अन्य एक्स पोस्ट में उन्होंने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर लिखा, ”हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है। हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं से बात कर, पूरी जानकारी हासिल करने और तथ्यों को जांच लेने के बाद पार्टी की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया आएगी। हम हरियाणा के लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।”

दक्षिण कोरिया में नवविवाहित जोड़ों की संख्या पहली बार 10 लाख से आई नीचे : रिपोर्ट

बता दें कि हरियाणा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 48 भाजपा के खाते में आई है। वहीं, कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल को 2 और अन्य को 3 सीट मिली है। जबकि, जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा के खाते में 29 सीटें आई है।

–आईएएनएस

एसके/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *