महाराष्ट्र में बदलाव होगा : क्लाईड क्रास्टो

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होंगे, ऐसा नहीं होता है। वोटिंग के दौरान जो जनता फैसला करती है वही परिणाम के दिन सामने आता है। इस बार 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इतिहास गवाह है कि जब-जब भारी मतदान होता है तो परिवर्तन जरूर होता है। महाराष्ट्र की जनता ने निर्णय ले लिया है कि महायुति की सरकार है उन्हें पसंद नहीं है। जनता ने महा विकास अघाड़ी की सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

महायुति का दावा है कि उनकी सरकार दोबारा बन रही है। करीब 160 विधायक जीत कर आएंगे। इस पर क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि दावा करना अच्छी बात है। लेकिन हमें जितना पता है कि जनता ने अपना मन बना लिया है कि महाराष्ट्र में बदलाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में आपने देखा ही होगा। यहां पर 48 सीटों में से 41 सीट महा विकास अघाड़ी को मिलीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यहां पर महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।

यह पूछे जाने पर कि महाविकास अघाड़ी कितनी सीट जीत रही है, उन्होंने कहा कि सीट तो काफी जीत रहे हैं। बहुमत के लिए जितनी सीट चाहिए उससे कहीं ज्यादा सीट आएगी।

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी

‘ऑपरेशन लोटस’ के डर के बारे में पूछे जाने पर एनसीपी (एसपी) नेता ने कहा है कि ऑपरेशन लोटस के माध्यम से भाजपा अपना काम करती ही रहती है। हम सतर्क हैं और आगे देखेंगे कि क्या होता है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ‘रेवड़ी पर चर्चा’ की शुरुआत कर दी है। एनसीपी (एसपी) नेता ने कहा कि चुनाव की एक गरिमा होती है, हम लोगों को उस गरिमा के अनुसार काम करना चाहिए। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल सही नहीं है।

महा विकास अघाड़ी बहुमत में आती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। टीवी चैनलों पर टीआरपी बढ़ाने के लिए न्यूज दिखाई जाती है। हम सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा है और हमारे पास कई नेता है जो महाराष्ट्र की जनता का सेवा कर सकता है। परिणाम आने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। मैं महाराष्ट्र की जनता को विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम लोग उन्हें एक अच्छा नेतृत्व और अच्छा नेता देंगे।

–आईएएनएस

एकेजे/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *