कन्नड़ टेलीविजन अभिनेता पर अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने प्रसिद्ध कन्नड़ टेलीविजन अभिनेता चरित बलप्पा को एक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न करने और उसके निजी वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।

राजराजेश्वरी नगर पुलिस ने 29 वर्षीय अभिनेत्री की शिकायत के बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की है।

डीसीपी (पश्चिम) एस. गिरीश ने शुक्रवार को बताया कि अपराध 2023 और 2024 के बीच हुआ और पीड़िता द्वारा 13 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

डीसीपी ने कहा कि शिकायतकर्ता जो 2017 से कन्नड़ और तेलुगु धारावाहिकों में अभिनय कर रही है, 2023 में आरोपी से मिली। आरोपी ने उसे रोमांटिक रिश्ते में रहने पर जोर दिया। इस दौरान मानसिक उत्पीड़न, मौत की धमकी और हत्या की धमकियां दीं।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और उसके अकेले रहने का फायदा उठाना चाहा।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और व्हाट्सएप ग्रुपों में उसके यौन कृत्यों में लिप्त होने के वीडियो और तस्वीरें साझा कर देगा।

डीसीपी गिरीश ने बताया कि पीड़‍िता ने इन आरोपों और संबंधित धमकियों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी चरित बलप्पा ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया कि अगर वह उसकी मांगें पूरी नहीं करती है तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा।

संस्कृति बचाने की पहल: पांडुलिपि संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील, CM साय का संदेश

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने राजनेताओं और गुंडों सहित शक्तिशाली लोगों के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि वह जब चाहे उसे सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह उसे खत्म कर सकता है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *