प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले शिविर में निशुल्क121 मरीज हुए लाभान्वित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 4ता.सोनभद्र- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेंं 121 महिला पुरुष और बच्चों को जांच उपरान्त दवा का वितरण किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत चलाई जा रही साप्ताहिक स्वास्थ्य परिक्षण शिविर से गांव गिराव समेत पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों गरीब निरिह महिला पुरुष बच्चे जहां निशुल्क दवा इलाज का लाभ लेने के साथ अब झोला छाप डाक्टरों के शोषण शिकार से बच रहे हैं।इसी क्रम में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखन में जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकत्सकों के देख रेख में 121 महिला पुरुष बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा का वितरण किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य रुप से डाक्टर सुभम त्रिपाठी, डाक्टर रेनु सिंह,फर्मास्टिट रवीन्द्र कुमार, रवि कुमार, अखिलेश राय तारा देवी, सितारा देवी सरिता सयुक्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।

दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *