कुशीनगर के विकास खण्ड फाजिलनगर के आवासीय एवं अनावासीय भवनो के निर्माण हेतु रू 2 करोड़ 46 लाख अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति की गयी प्रदान

मीडिया हाउस लखनऊ- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड फाजिलनगर मे आवासीय व अनावासीय भवनो के निर्माण हेतु 2 करोड़ 46 लाख अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।

जनपद कुशीनगर के अन्तर्गत विकास खण्ड फाजिल नगर के परिसर मे आवासीय भवनो के निर्माण कार्य हेतु आंकलित लागत रू 275.95 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति करते हुये प्रथम किस्त के रूप मे रू 92.00 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इसी विकास खण्ड मे अनावासीय भवनो के निर्माण हेतु रू 462.20 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुये रू 154.00 लाख की धनराशि प्रथम किस्त के रूप मे अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है

पीड़ितों ने चोपन बैरियर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग को किया जाम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *