मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

मीडिया हाउस लखनऊ- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उद्योगों के संचालन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आए।

बैठक में रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है, इसलिए संबंधित विभाग इनके क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समयसीमा के बाद लंबित सभी मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि निवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की जानकारी दी गई। मंडल में कुल 16,663 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 15,027 का निस्तारण किया जा चुका है। जनपदवार आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में 8,837, फतेहपुर में 3,868, प्रतापगढ़ में 2,305 तथा कौशांबी में 1,653 प्रकरण दर्ज किए गए।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों (सुनील यादव, एच.आर प्रमुख-जय भारत एसोसिएट, सुशील कुमार पांडे, एच.आर प्रमुख- हबीली सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड , उमेश चन्द्र द्विवेदी,असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट- सोनाटा फ़ाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड , सूबेदार मेजर राम लखन पाल , पार्टनर- गरुड़ा सेक्युर्टी सर्विसेस इलाहाबाद) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इन इकाइयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्र में रोजगार सृजन और औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सहायक हैं।

75 जिलों में चले रोजगार अभियान से दिव्यांग युवाओं को मिली नई पहचान

उद्यमियों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए जिस पर मंडलायुक्त ने उनसे कहा कि वे अपने सुझावों को लिखित प्रस्ताव के रूप में उपलब्ध कराएं, ताकि उसे शासन को भेजकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।औद्योगिक क्षेत्र नैनी में उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आर.एम. यूपीएसआईडीए को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग से संबंधित कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि औद्योगिक इकाइयों की गतिविधियां प्रभावित न हों। बैठक में समस्त एलडीएम, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *