चोपन थाने में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी कार्यक्रम आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 30ता.चोपन/सोनभद्र-पुलिस प्रशासन की तरफ से मंगलवार को चोपन थाने में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल विद्यालय की बहनों और महिलाओं ने पुलिस अधिकारी व जवानों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों द्वारा राखी बांधने पर पुलिसकर्मियों ने बहनों की सुरक्षा का वादा किया। कार्यक्रम में बहनों और महिलाओं ने चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व पुलिसकर्मियों को राखी बांधी तथा मुंह मीठा कराया। इस दौरान अधिकारियों व पुलिस जवानों ने महिलाओं को उपहार देकर सुरक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में पुलिस चोपन थाने के जवान मौजूद रहे। एकल विद्यालय बहनों के नेतृत्व में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। रक्षा सूत्र बांधकर उत्सव का शुभारंभ किया गया। रक्षा सूत्र बांधकर महिलाओं ने अपनी सुरक्षा की कामना की और नगर की रक्षा की जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि छात्राओं को स्कूल जाते-आते समय किसी प्रकार की कोई भी परेशानी हो, उन्हें कोई परेशान करे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दे। जिससे की अपराधियों पर कार्रवाई हो सके।










