वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

वनाधिकार अधिनियम के तहत कैम्प लगाकर जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में पट्टा देने की कार्यवाही की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वनाधिकार अधिनियम समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वनाधिकार के तहत पात्र व्यक्तियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे के आवंटन का कार्य किया जा रहा है, सम्बन्धित अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में जाकर वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावे व आपत्तियों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें और जो पात्र व्यक्ति हैं, उन्हें वनाधिकार अधिनियम के तहत कैम्प लगाकर मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में पट्टा देने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने वनाधिकार अधिनियम के तहत अब तक किये गये पट्टा वितरण के कार्यों की भी प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वनाधिकार अधिनियम से सम्बन्धित जो भी पत्रावलियां हैं, उसका समय से स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार ,उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

पाक्सो एक्ट: दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *