केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरूरतमंद के बीच बाटे कपड़े

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 19ता॰धनबाद। समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में प्रतिदिन की तरह आज भी गरीब असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराया। आज संस्था की ओर से गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत आज शाम धनबाद शहर से दूर महतोडीह गांव जो ढोकरा पंचायत प्रखंड,धनबाद में यह कार्यक्रम किया गया। जहां करीब 80 गरीब असहाय जरूरतमंद को कपड़ा वितरण किया गया। आज का कपड़ा का दान संस्था के सदस्यों के अलावे रंगनाथ दुबे ने किये। कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष के अलावे रॉबिन चटर्जी, अजय चौधरी, अमित कुमार और नीलकमल खवास ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होगा मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *