शिकायतकर्ताओं समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाये सुनिश्चित-मण्डालायुक्त

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 5ता.सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मार्च महीने के पहले शनिवार को किया गया। तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डाॅ0 मुथुकुमार स्वमाी मण्डालायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, इस अवसर पर मण्डालायुक्त ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पर कुल मामले आये 69 जिसमें मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

तहसील ओबरा में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण पूरी ततपरता के साथ सुनिश्चित किया जाये, इस मौके पर 40 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से मौके पर 01 मामलें का निस्तारित किये गये, बाकी 39 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

खनन न्यूज-अवैध जाली ई फार्म सी मामले में 2 गिरफ्तार, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि के तहत मुकदमा दर्ज

तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल ने 24 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये शेष शिकायतों को 20 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील रावर्टसगंज में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, ने 80 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 74 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *