सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।

प्रकरण में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट/ट्वीट किया गया था, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना थी। उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान करते हुए दिनांक 26.03.2026 को अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र महेश प्रसाद, निवासी वार्ड नं0 09, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की हुई बैठक, जीतेंद्र गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *