अवैध परमिट धंधा-अवैध ई-प्रपत्र सी जनरेट कर राजस्व की चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी चोपन सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्ग दर्शन में दो नवंबर को मुखबीर की सूचना पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त पुत्र स्व.मुक्तार गोड निवासी ग्राम बेदौली कला भटौली थाना देहात कोतवाली जनपद मीरजापुर को सुबह करीब 9 बजे चोपन बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।घटना दिनांक 27.05.2023 को आशीष कुमार ज्येष्ठ खान अधिकारी द्वारा दिये गये तहरीर के बावत् भण्डारण लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र- सी जनरेट कर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित लगभग रू0 1,39,04,640/- के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम बनाम मे0 एस0 कन्ट्रक्सन एण्ड सप्लायर्स बिल्ली मारकुण्डी के पार्टनर सत्य प्रकाश केशरी पुत्र धर्मनाथ केशरी निवासी शिवनगर कालोनी ओबरा व मे० माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन मीतापुर पता प्रीतनगर चोपन गणेश कुमार अग्रवाल पुत्र राम निवास अग्रवाल निवासी 14/364 राम मन्दिर कालोनी ओबरा, मे० माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार प्रजापति पुत्र अकलू प्रसाद निवासी जूड हरचन जिला चन्दौली हालपता निवासी बिल्ली ओबरा,आशुतोष मिश्रा पुत्र जवाहर मिश्रा निवासी गौरव नगर, चोपन, रविकान्त पाण्डेय पुत्र दीनानाथ पाण्डेय हाल निवासी अहरौरा व 6 अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना वर्तमान में चौकी प्रभारी डाला उ.नि.संजय सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त मंजय कुमार गोड उपरोक्त द्वारा अपने आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर 9170796296 का सिम लेकर घटना के मास्टर माइंड अभियुक्त दीपचन्द द्विवेदी पुत्र जगदीश चन्द्र द्विवेदी निवासी विसुंदरपुर सिविल लाईन थाना कोतवाली शहर मिर्जापुर को उपलब्ध कराया गया जिसके द्वारा सहअभियुक्त गण के साथ मिलकर फर्जी रूप से ई प्रपत्र सी तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाया गया है। मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रविकांत पाण्डेय को दिनांक 26.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है तथा शेष वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन,संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन,का. रंजीत सरोज चौकी डाला थाना चोपन, का.सत्यप्रकाश चौकी डाला थाना चोपन इत्यादि लोग शामिल रहे।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *