एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी सुधाकर और बाबू सद्दाम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

खनन अधिकारी के घर से लाखों रुपये नकदी बरामद,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-शामली में खनन अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार। मेरठ एंटी करप्शन टीम ने सूचना के आधार पर खनन अधिकारी के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। एंटी करप्शन एसपी राजीव के नेतृत्व में टीम ने खनन अधिकारी को लाखों की रिश्वत लेते दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के घर से लाखों रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। टीम ने खनन अधिकारी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है। दोनों को शामली के आदर्श मंडी थाने लाया गया। थाने में एंटी करप्शन टीम दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। रिश्वत की रकम और पूरे नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गई है। एंटी करप्शन की अचानक हुई कार्रवाई से खनन विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कार्रवाई पूछताछ और जांच के आधार पर की जा रही है।

मेरठ की विजिलेंस  टीम ने विभाग के बाबू सद्दाम और खनन अधिकारी सुधाकर को 1 लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।  खनन अधिकारी सुधाकर के घर से विजिलेंस टीम को 71 लाख कैश कैश भी मिला। उसने यह रुपए काले रंग के बैग में अलमारी में रखे थे। वहींए उसके ऑफिस की रैक से भी 8 लाख रुपए मिले हैं। सुधाकर से मिले कैश को लेकर विजिलेंस टीम आदर्श मंडी थाने आई। यहां एसएचओ के कमरे में 2 मशाीनें लगाकर कैश की गिनती की गई। मौके पर एएसपी सुमित शुक्ल सीओ सदर जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के त्याग से मिलती है ‘राष्ट्र प्रथम’ की प्रेरणा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *