नेक्सा शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए निकली कार चालक की लापरवाही से लगी आग,कार बाईक जलकर खाक 2 युवक घायल
शोरूम के पास घटी घटना से अग्नि शमन सुरक्षा पर भी उठे सवाल
घायल युवक का बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा ईलाज
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 नेक्सा शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए निकली एक नई कार एक चाय दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल से जाकर टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल की टंकी के निकले पेट्रोल और होटल में जल रहे चूल्हे से आग की लपटों ने घेर लिया और बाइक और कार में आग लग गई, तेज लपटें उठने लगीं कार में दो लोग सवार थे आग लगते ही वहां अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को तुरंत निकाल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सुचना पाकर मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि टेस्ट ड्राइव के लिए निकली नई कार की जोरदार टक्कर से वहां खड़े दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें से एक युवक का पैर टूटा और दुसरा पुरी तरह घायल हो गया। और कार में सवार दोनों लोग कार से निकल भागे। पैर टूटने वाला 18 वर्षीय घायल युवक सुनिल राय सेक्टर 4 सकर्स मैदान समीप झोपडी़ निवासी है और वह कचडा़ चुनकर अपना घर- परिवार चला रहा था पिता बिमारी से जूझ रहे है घर की जिम्मेवारी और हालात को अपने कंधे पर रख कचड़ा चुनकर उससे मिले पैसे से अपना घर चला रहा था लेकिन इस दुर्घटना से उसकी पूरी जिंदगी ही छिन गई,दाहीना पैर टूटकर लटक गया और वह दर्द से छटपटाता रहा जिसका इलाज बीजीएच में चल रहा है। छात्र मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंच शोरूम के मालिक से फोन से बातें कर घायल युवक को आर्थिक सहायता प्रदान कराते हुए इलाज शुरू करवाई और मदद करने की गुजारिश की। इस घटना ने नेक्सा शोरूम पर भी कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं की खरिदार करने आए युवक को किस आधार पर टेस्ट ड्राइव करने दिया गया और इस घटना की जिम्मेवारी कौन लेगा, तथा यह किसकी लापरवाही है अग्निशमन सुरक्षा क्यों नहीं है जिससे मौके पर ही आग पर काबू पाया जा सकता था जो यह गंभीर विषय है इस पर जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाते हुए अग्निशमन सुरक्षा पर कडे़े फैसले लेने की जरूरत है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










