श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को घर लौट आए। इससे पहले हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरे सोमवार को चेन्नई पहुंचे थे।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित वापसी! 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया और वे आज सुबह चेन्नई पहुंचे।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कथित तौर पर सीमा पार करने के आरोप में मछुआरों के एक दल को 8 फरवरी को डेल्फ़्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान हिरासत में लिया गया था। मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से रामनाथपुरम के लिए रवाना हुए। पिछले करीब तीन महीनों के दौरान श्रीलंका में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 120 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

साइबर सुरक्षा-सीईआरटी-इन: साइबर खतरों के विरुद्ध भारत का अग्रिम पंक्ति का रक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *