अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना चोपन का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

कृपा शंकर पांडे,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 23ता. चोपन-अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना चोपन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम थाना चोपन पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को सलामी दी गयी, सलामी के तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

1.99 करोड़ की परियोजना, हाथीनाला बायोडाईवर्सिटी हाॅटस्पाट पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *