निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राकेश कुमार ओझा, मत्स्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में संचालित योजना निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु अर्ह मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर 01 जुलाई 2024 से खोला गया है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 जुलाई 2024 है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय होंगे पुरस्कृत,निर्धारित किए पैरामीटर्स-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *