अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद करेगी नेत्रदान जागरूकता शिविर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने नेत्रदान जागरूकता शिविरों का आयोजन करने की पहल की है। इस संबंध में टीम के सदस्य चंदन बाँठिया, गौरव लोढ़ा और अंक्कित जैन ने झारखंड के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. अंबरीश सोनी से मुलाकात की। डॉ. सोनी ने इस नेक कार्य को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है। नेत्रदान के लाभों की बात करें तो, एक नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि प्राप्त हो सकती है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। यह अंधेपन से जूझ रहे लोगों को एक नया जीवन देने जैसा है। नेत्रदान न केवल नेत्रहीनों के जीवन में उजाला लाता है, बल्कि इससे व्यक्ति समाज में आत्मनिर्भर बनकर अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकता है। इस तरह के नेक कार्य से लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है और समाज में जागरूकता फैलती है। जैन, गुजराती एवं मारवाड़ी समाज एवं अन्य समाज से 20+ लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया है l










