हवाई अड्डा पर दोहरी चरित्र और गंदी राजनीति करना बंद करें: सांसद
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो हवाई अड्डा उड़ान को लेकर बोकारो में हो रही राजनीति पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दोहरा चरित्र और गंदी राजनीति बताया। बोकारो के सर्किट हाउस में आएं धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहां की जिस तरह मुझे बदनाम करने और मीडिया में बने रहने वाले जो गंदी राजनीति का जो खेल खेल रहे है। उनको बोकारो के विकास से कोई लेना-देना नहीं है दुंदीबाद हटाने का जो मामला है दुंदीबाद हटाना भी नहीं है और हवाई उड़ान शुरू भी करना है। ऐसे दोहरा चरित्र वाले लोगों को गुमराह ना करें। उन्होंने कहा कि चोरी करने का समय है ठेका लेने का समय है लेकिन बीएसएल से बात करने का लोगों के पास समय नहीं है। डीसी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठ हो तो हवाई उड़ान क्यों नहीं उडेगा। सांसद ढुल्लू महतो ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने हवाईअड्डा उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर 100 करोड़ का खर्च किया है तो क्या वह पैसा कांग्रेस वाले लाये और लगायें है वह बीजेपी का फंड है हम चाहते हैं की यहां हर हाल में हवाई जहाज उड़े। बोकारो इस्पात नगरी है तो धनबाद कोयला नगरी है और वहां के लोगों को भी हवाई अड्डा का डिमांड और सपना रहा है और वह लोग भी अपनी बातों को रख सकते हैं और हम यहां के भी जनप्रतिनिधि है और वहां के भी। सांसद ढुल्लू महतो ने डंके की चोट पर कहा कि हवाई उड़ान में किसी प्रकार की दिक्कत केन्द्र सरकार से है तो उसको कराने का जिम्मा हम लेते हैं और अगर बीएसएल से कोई प्रोब्लम है तो आइए सभी मिलकर बीएसएल के खिलाफ विरोध में धरना प्रदर्शन करें। सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि यहां ट्रक के ट्रक कोयला चोरी किया जा रहा है बेरमो से खुलेआम कोयला आ रहा है कोयला चोरी करने और करवाने का समय है लेकिन जहाज कैसे उड़े इसकी चिंता नहीं है। जिला प्रशासन पहल करें अगर कहीं प्रॉब्लम है इसका निराकरण होना चाहिए। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बोकारो के अगर हितैषी है तो सरकार आपकी है बात करें हम भी बात करेंगे डीसी के साथ बैठक हो और जैसे भी हो इसका समाधान हो और हवाई उड़ान जल्द से जल्द शुरू हो।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










