एमपी : कांग्रेस विधायक का दावा, नरोत्तम मिश्रा का करियर खत्म करने की साजिश कर रहे हैं भाजपा नेता

भोपाल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते हैं।

भारती ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आरोप लगाया, “हर भाजपा नेता उनका (नरोत्तम मिश्रा) राजनीतिक करियर खत्म करना चाहता है। कोई भी उनके पक्ष में नहीं है। भाजपा के भीतर सभी उनके दुश्मन हैं।”

बता दें कि पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में भारती को दतिया विधानसभा सीट पर नरोत्तम मिश्रा ने हराया था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अफवाह पर प्रतिक्रिया देते हुए ये दावे किए और कहा कि उनकी भाजपा में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।

भारती ने कहा, “ऐसी अफवाहें वे लोग फैला रहे हैं जो कल तक भाजपा छोड़ना चाहते थे। वे अब अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

भारती ने नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बिना कहा, “अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।”

गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई जॉइनिंग टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। भारती ने कहा, “मेरे उनसे अच्छे संबंध हैं।”

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरोत्तम मिश्रा वर्तमान में महाराष्ट्र के भंडारा और गोंदिया जिलों का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 7 घुसपैठियों और 3 भारतीय दलालों को पकड़ा

–आईएएनएस

आरके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *