कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

अनिकेत श्रीवास्तव, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.सोनभद्र। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। इस दौरान श्री गोंड़ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने कहा कि कर्नाटक में हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनता से जो भी वायदे किए गए हैं वो सारे वादे पूरे भी किए जाएंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र तिवारी ने बोला कि कर्नाटक की जीत लोगों के सम्मान और अधिकार की जीत है जिसे हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भी सराहा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि कर्नाटक के ही नहीं पूरे देश के अंदर नौजवान, व्यापारी, किसान, दलित, आदिवासी, आमजनमानस की आवाज कांग्रेस पार्टी बन चुकी है जो अब आगे होने वाले हर चुनाव में देखने को मिलेगा। पीसीसी सदस्य जितेंद्र पासवान ने कहा कि समाज में सभी वर्ग का समान अधिकार है और राजनीति जातिगत नही होनी चाहिए, कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को अधिकार देना जानती है वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि अब देश का नौजवान कांग्रेस के साथ खड़ा है, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि आने वाले अन्य प्रदेशों के चुनाव में भी कांग्रेस इसी तरीके से अपनी जीत दर्ज कराएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले में जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, दीपू पांडेय, निगम मिश्रा, राजबली पांडेय, अमरेश देव पांडेय, अंशु मद्धेशिया, लल्लू पांडेय, मृदुल मिश्रा, शालिग्राम कनौजिया, आशीष सिंह, राधेश्याम पटेल, दया शंकर पांडेय, रामेश्वर शुक्ला, अवनीश राजपूत, विजेंद्र नाथ तिवारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आत्महत्या के लिए उकसाने व मृतका के साक्ष्य को छिपाने का प्रयास करने वाले 5 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *