मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

गोमिया विस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी योगेंद्र महतो भारी मतों से जीत हासिल करेंगे: कांग्रेस पार्टी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *