22 दिसंबर को जाहेरथान में विस्थापित सेमिनार का होगा आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने 11 सदस्यीय विस्थापित प्रतिनिधि मंडल को लेकर बिगत दोनों इस्पात मंत्री और सेल के अध्यक्ष से मुलाकात किया है। उक्त संबंध में बीएसएल लैंड डोनर फेडरेशन ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेस किया. बताया कि इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मुलाकात के दौरान विस्थापित की मामलों को गंभीरता से सुना और कहा कि बोकारो दौरा मैं करूंगा।  विस्थापित अपने हक के सभी लीगल पेपर के साथ रहें। कहा विस्थापित उचित बातों पर विचार किया जाएगा। लेकिन सेल चेयरमैन से मुलाकात के दौरान  प्रतिनिधि मंडल को निराशा हुई है। प्रतिनिधि मंडल को सेल चेयरमैन के बातों से एहसास हुआ कि  बीएसएल के पास विस्थापितों के भलाई का कोई एजेंडा नही है। इसके जवाब में एकता बनाना ही होगा। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली दौरा में हुई ऐसे कई अन्य पहुलों की जानकारी देने के लिए  22 दिसंबर को जाहेरथान में विस्थापित सेमिनार आयोजित  किया गया है। सेमिनार में विस्थापित हित के डॉक्यूमेंट को एकत्रित किया जाएगा। ताकि स्टील मिनिस्टर के आगमन के समय उसे समर्पित किया जा सकेगा। वक्ताओं ने विस्थापितों से अपील किया है कि जिनके पास विस्थापित हक की कागजात है। वे सेमिनार में अवश्य रखे। याद रखें, सांसद ढुलू महतो जी ने विस्थापित मामले को गंभीरता से लिया है। एत ए व मुकम्मल अधिकार पाने  के लिए विस्थापितों के पास अंतिम अवसर है। फेडरेशन के संयोजक सहदेव साव, रघु नाथ महतो, बैज नाथ बेसरा, हसनुल अंसारी, शंकर लाल गोप, सरोज महतो, गोसूल आजम, फूलचंद महतो, इरफान अंसारी, हक बाबू अंसारी, भगवान प्रसाद साव, मोहमद अयाज  उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *