काशी के घाटों पर रंगोली बनाकर टीम इंडिया के जीत के लिए की गई गंगा आरती और दुग्धाभिषेक

वाराणसी, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर काशी में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है। सुबह से ही काशी के घाटों पर महिलाएं और पुरुष रंगोली बना कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, और साथ ही मां गंगा की पूजा अर्चना भी जोरों से हो रही है।

इस मौके पर काशी के लोग मां गंगा की आरती कर रहे हैं और साथ ही महादेव से भी टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। काशी की गलियों और घाटों पर उत्सव का माहौल है, जहां हर कोई अपने तरीके से भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना कर रहा है। लोग भारतीय टीम के समर्थन में नारे लगा रहे हैं और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता है।

किरण पांडे ने कहा कि हम लोगों में मैच को लेकर उत्साह है। हम इंडिया टीम की जीत की कामना करते हैं। हम मां गंगे की शरण में हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया टीम जीत दर्ज करेगी।

रेणु जायसवाल ने कहा कि इंडिया का प्रदर्शन अभी तक का अच्छा रहा है। हमें उम्मीद है कि हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। विराट कोहली से हम लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मां गंगा से प्रार्थना है कि इंडिया टीम जीत दर्ज करे। आज हम लोग पूरे उत्साह से मैच देखेंगे।

रश्मि साहू ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला बहुत ही महत्वपूर्ण है और काशी में हम सभी लोग मां गंगे की शरण में हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी। काशी के लोग अपने तरीके से इस महत्वपूर्ण मैच के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रहे हैं, ताकि टीम इंडिया विजयी हो।

प्रमुख सचिव उमराव ने जबलपुर एवं मंडला जिले का किया भ्रमण, क्षीरधारा योजना अंतर्गत चयनित पशुपालकों के घर जाकर की भेंट

रंगोली आर्टिस्ट चांदनी विश्वकर्मा ने कहा कि यह मुकाबला हमारे लिए बहुत खास है। हम सब टीम इंडिया के समर्थन में रंगोली बना रहे हैं, ताकि हमारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचे। हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम इस सेमीफाइनल में जीत हासिल करेगी।

नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करे। आज हम लोग पूरे उत्साह के साथ मैच देखेंगे और भारतीय टीम को पूरी तरह से समर्थन देंगे। काशीवासियों का दिल हमेशा टीम इंडिया के साथ है, और हम सभी की शुभकामनाएं टीम के साथ हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *