सोनभद्र को प्रदेश में IGRS रैंकिंग में मिला नौवां स्थान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 5ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में माह जून,2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को नौंवां स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 120 के सापेक्ष 115 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश में नौवां रैंक मिला है। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आई0जी0आर0एस0 के शिकायतों के निस्तारण में जनपद सोनभद्र को नौवां स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें और उनके शिकायतों का निस्तारण समय से हो सके।

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही अपराध से अर्जित ₹15.29 लाख मूल्य की 02 पिकअप वाहन कुर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *