सोनभद्र-वीर बाल दिवस-उत्कृट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र-वीर बाल दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इन्द्रावती यादव द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं जो आर्चरी, संगीत, एथलेटिक्स, योगा, भाषण,आदि क्षेत्र में स्टेट/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृट प्रदर्शन किये हैं, को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीर बाल दिवस समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सम्बोधन का लाईव प्रसारण को सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिखाया गया,

जिसमें साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए नमन किया गया और बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी गई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र मंें बेहतर प्रदर्शन व अच्छे परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को बैग व मेमोन्टो देकर पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वीर बालकों के अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति , किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टाप सेंटर,जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन,हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन,शिक्षक, विद्यार्थीगण एवं अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन जेंडर एक्सपर्ट सुश्री साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद, अर्थदंड,अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *