मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर वकील बिफरे

मीडिया हाउस सोनभद्र – सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा जनपद मिर्जापुर में अधिववक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर सोमवार को अधिवक्ता बिफर उठे। कलेक्ट्रेट पहुंच अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने के साथ ही तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के बावत महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। यह तभी संभव होगा जब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के अधिवक्ता साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आखिरकार परिवार के लोगों का इसमें क्या कसूर है। इनकी परवरिश के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड, कोषाध्यक्ष बंशीधर पाण्डेय एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र एड, गीता गौर एड, शालिनी पाण्डेय एड, अनुज अवस्थी एड, कुणाल सिंह एड, राघवेंद्र तिवारी एड, अविनाश एड समेत अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कलस्टर आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *