दिल्ली के जंतर मंतर का असर अब गोमिया में, 24 जुलाई को गोमिया मोड में होगा विरोध प्रदर्शन

(दीपक पासवान)मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : नीट परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलनरत छात्रों पर अमानवीय व्यवहार करने के विरोध में गोमिया में 24 जुलाई को पैदल मार्च एवं नुक्कड़ सभा करने को लेकर गोमिया थाना में एक आवेदन सौंपा गया है। साडम के युवा समाजसेवी मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं और युवाओं ने गोमिया थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रतियोगिता परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहा है। भविष्य में किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लिक ना हो साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में देशभर से होनहार छात्रों और युवाओं का जन शैलाब पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किंतु दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चलाना, आंसू गैस दागना कहीं ना कहीं देश के होनहार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दिल्ली पुलिस की इस अमानवीय व्यवहार के विरोध में 24 जुलाई की संध्या 4 बजे गोमिया काली मंदिर में छात्र-छात्राओं और युवाओं का हुजूम जमा होगा। जिसके बाद रैली की शक्ल में विरोध प्रदर्शन करते हुए गोमिया मोड पहुंचकर नुक्कड़ सभा किया जाएगा।

बोकारो प्लांट का विस्तारिकरण हो और युवाओं को रोजगार मिले, कुमार अमित चलाएंगे महाहस्ताक्षर अभियान 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *