राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

(दीपक पासवान)मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : गोमिया प्रखंड मुख्यालय में  झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उन्नति का पहिया के तहत साइकिल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के आठ विद्यालयों के कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राएं साइकिल लेने पर पहुंचे। जिसमें मध्य विद्यालय हजारी, मध्य विद्यालय कसवागढ़, मध्य विद्यालय कर्माटांड़, मध्य विद्यालय ससबेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वनचतरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमियाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्तू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मियां बांध के कुल 171 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। गोमिया प्रखंड के 76 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच कुल 2201 साइकिल का वितरण होगा। जिसमें शनिवार को आठ विद्यालयों के 171 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जा चुका है। बाकी बचे 68 विद्यालयों में 2030 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण एक सप्ताह बाद होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे। पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। मंत्री जी ने फीता काटकर साइकिल वितरण शिविर का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को एक स्वर में एसआईआर को लेकर शपथ ग्रहण कराया। वहीं प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान किया। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्नति का पहिया राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करना तथा विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और वे अपने सपनों को साकार कर समाज एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह योजना विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो डीएफओ आईएफएस शशि शिंदे, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी योगेश पासवान, राजकिशोर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान व लूदू मांझी, उप प्रमुख अनिल महतो,मुखिया शांति देवी, बंटी उरांव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, बीआरसी के बीपीओ इकबाल अतहर वारशी, गौरीशंकर प्रजापति, समाजसेवी पिंटू पासवान, हेमू यादव, गोविंद रविदास, कोपेश्वर यादव, नरेश प्रजापति, अनिल सोनी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सरकार बेरमो को जिला बनाएगी : जिपअध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *