होटल मालिको व ट्रेवेल्स मालिक से ठगी करने वाला नरेन्द्र प्रताप सिंह अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 17ता.सोनभद्र-16.08.2023 को आवेदक शुभम् रस्तोगी एकाउन्ट मैंनेजर मे. वैभव इन्टरनेशनल पता उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व.यदुवीर सिंह निवासी हड़ौरा थाना सहाबगंज, जनपद चन्दौली ने अपने आपको प्रापर्टी डीलर व बालू खनन का व्यापार करने वाला बताकर मेरे होटल बैभव इन्टरनेशनल, सेवरा होटल सिविल लाइन रोड, एडी होटल नियर कलेक्ट्रेट आफिस, होटल ग्रांड, साइट्रेवेल्स से कमरा व वाहन किराये पर लिया, मेरे द्वारा पैसे मांगने पर आनाकानी करने लगा व छल/ कपट पुर्वक दूसरे के नाम का फर्जी चेक दिया । उक्त के सम्बन्ध में पर थाना रॉबर्ट्सगंज लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 489/23 धारा 406, 419, 420 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.08.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. यदुवीर सिंह निवासी हड़ौरा, थाना सहाबगंज, जनपद चन्दौली में गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया । आपराधिक इतिहास के अवलोकन से यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद मिर्जापुर में धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि मे अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम उ.नि.सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे.का. शिवचन्द पटेल, चौकी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।

तीन शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
सोनभद्र-08.07.2023 को वादी डॉ0 सुरेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा चिकित्सालय मे बने बर्न यूनिट में महत्वपूर्ण सामानों के चोरी कर लिया गया है । जिसेक सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 398/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा दिये गये निर्देश मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के अन्दर से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तगण के पास से चोरी का खिड़की व दरवाजे में लगे एल्यूमीनियम पैनल के 07 किग्रा व 900 ग्राम तथा एक अदद एसी पैनल बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम कार्यवाही की गयी ।

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम कार्य का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *