मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर सिंगरौली में इण्टर स्टेट बार्डर मीटिंंग आयोजित 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 26 ता.सोनभद्र-रुस्तम जी कॉफ्रेंस हॉल पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद सिंगरौली में इण्टर स्टेट बार्डर मीटिंग आयोजित की गयी । उक्त मीटिंग में मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत सिंगरौली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षक तथा उच्चधिकारीगणों की उपस्थिति में आगामी चुनाव को सकुशल एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सम्पन्न कराये जाने हेतु सीमा पर कड़ी निगरानी, अवांछित तत्वों एवं अवैध पदार्थ के आवागमन पर रोक तथा इंटर स्टेट अपराधियों की लिस्ट का आदान-प्रदान एवं उनकी निगरानी हेतु विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह व जनपद मिर्जापुर के उच्चधिकारीगण मौजूद रहे ।

जनपदीय पुलिस द्वारा ईद-उल-फितर पर्व की नमाज़ को कराया गया सकुशल सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *