कुएं में जिंदगी और मौत से जूझता रहा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

भोपाल

शिकार की तलाश में निकला एक नौजवान तेंदुआ मंगलवार रात बैरसिया के सागोनी जोरा गांव में किसान करण सिंह के खेत स्थित कुएं में जा गिरा। रातभर कुएं में फंसे रहने के बावजूद गनीमत रही कि तेंदुआ घायल नहीं हुआ।

बुधवार सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विहार की रेस्क्यू टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यूपी चुनाव में जातीय समीकरण साधेगी BJP, मध्य प्रदेश के नेताओं को सौंपे गए खास रोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *