महाकुंभ : मौनी अमावस्या पर वाराणसी से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना

वाराणसी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मौनी अमावस्या पर बुधवार को महाकुंभ के अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। वाराणसी के कैंट स्टेशन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, ताकि यात्रा की व्यवस्था बेहतर हो सके। बावजूद इसके, यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि हर ट्रेन खचाखच भरी हुई जा रही है।

वाराणसी कैंट स्टेशन के एडीआरएम लाल जी चौधरी ने बताया कि मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर भीड़ का अनुमान पहले ही था और इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। कैंट स्टेशन से आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है और प्लेटफार्मों पर भीड़ की स्थिति का प्रबंधन करने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और टीम पूरी तरह से सक्रिय हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा कि भीड़ बढ़ने पर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों का भी इंतजाम किया जाएगा और किसी भी असुविधा से निपटने के लिए सभी संभावित उपाय किए जाएंगे।”

कुंभ में स्नान करने आए कृष्ण कुमार ने कहा कि इस बार भीड़ का अनुमान एक लाख से ज्यादा है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के अनुसार यह संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्नान सनातन धर्म के उत्थान और जागृति का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भीम ठाकुर और आनंद मोहन झा जैसे अन्य श्रद्धालुओं ने भी अपनी यात्रा के दौरान अनुभव साझा किए और बताया कि इस समय स्टेशन पर एक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

‘बस अब बहुत हो गया.....’, भारत में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रपति ने लिखा गुस्से से भरा पत्र

रेलवे प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, वे विशेष व्यवस्थाओं को और मजबूत करेंगे और यात्रा को सहज बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *