कौशाम्बी सड़क दुर्घटना पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किया गहरा शोक

मीडिया हाउस लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद कौशाम्बी में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उप मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। केशव प्रसाद मौर्य जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *