बड़कागांव-केरेडारी रैयतों को नजरंदाज करना कंपनी को महंगा पड़ेगा-बिहार कोलियरी

आशीष कुमार साव, मीडिया हाउस हज़ारीबाग-बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महटिकरा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन मासस, मार्क्सवादी समन्वय समिति कार्यालय में केरेडारी-बडकागांव के दर्जनों गांवों के रैयतों ने बैठक करके विस्थापन के क्षेत्र में होने वाले त्रुटियों को सुधारने कि मांग की है। बिहार कोलियरी के प्रखंड अध्यक्ष मो.हसन ने कहा कि केरेडारी तथा बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सभी विस्थापितो को अपना अधिकार देना होगा। अन्यथा कंपनी के विरुद्ध जमीन पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे। विस्थापितो तथा प्रभावितो को रोजगार व सही मुआवजा देना होगा।
प्रखंड अध्यक्ष मो.हसन (बिहार कोलियरी),जिला सचिव मासस आर डी मांझी, जिला सदस्य सह जिला प्रभारी बड़कागांव मो.शहीद अंसारी, मासस प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल साव, प्रखंड सचिव दिलीप बास्के कामगार यूनियन प्रखंड सदस्य ललन तुरी, सदस्य कामेश्वर प्रसाद, केदार साव, विवेक साव, वकील राणा, राम लखन राणा, बालेश्वर राणा, रेहाना परवीन, सुधा सिंहा, पिंकी देवी,मो. सोहान,मो.सिता , कलेश्वर साव, जगन्नाथ प्रजापति, अरविंद राम, दशरथ राणा, नारायण राणा, जागेश्वर साव इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे।










