महाशिवरात्रि में मेयर प्रत्याशी की धर्मपत्नी ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को तारानगर,बंशीडीह ,वार्ड 30,बांधगोरा साइड,यदुवंश नगर बिहार कॉलोनी,भारत एकता कोऑपरेटिव,आशियाना फेज 4,जमगोरिया,स्वर्णकार मोहल्ला ,चेक पोस्ट, कैलाश नगर,बाबा नगर, रामनगर कॉलोनी, तेलीडीह सहित विभिन्न स्थानों पर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की। महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार के धर्मपत्नी संजू देवी ने कहा कि आज महाशिवरात्रि पर्व का पावन दिन है हर शिवभक्तों पर प्रभु की कृपा बनी रहें। चासवासियों को शुभकामनाएं देती हूं उनका घर यश समृद्धि से भरा रहे। वही संजीत पोल्टा,जय यादव के नेतृत्व में समर्थकों के साथ तेलीडीह, यदुवंश नगर, कुशवाहा नगर, प्रभात कॉलोनी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया।जनसंपर्क अभियान के क्रम में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। जनसंपर्क के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी देखी गई। अभियान पूरी तरह आचार संहिता के दायरे में संचालित किया गया। नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं।

कुल 8356 बच्चों को स्कूल कार्यक्रम में तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *