बच्चा चोरी की अफवाह को बोकारो पुलिस ने किया पर्दाफाश

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो : बोकारो : बोकारो जिले में लगातार इन दोनों बच्चा चोरी की अफवाह जोर पकड़ती जा रही है। अफवाह इस कदर लोगों पर हावी हो चुका है कि लोग बच्चा चोर समझ कर मारने पीटने पर आमादा हो जा रहे हैं। लगतार ऐसी घटना बढ़ने से बोकारो पुलिस के लिए चिंता की विषय बनती जा रही थी इस दिशा में बोकारो पुलिस ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने अपील की है। इसी कड़ी में बोकारो पुलिस ने एक शार्टवीडियो के माध्यम से आम लोगों तक अफवाह की सच्चाई उजागर करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए बच्चा चोरी कि इस अफवाह से पर्दाफाश किया है। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी पर लगा काला शीशा अपराधियों के लिए अपराध का कारण और अफवाहों के लिए एक अफवाह का कारण बन सकता है। इस कारण अपने गाड़ियों में काला शिशा का उपयोग ना करें। पकड़ाए जाने पर आपका एमडी एक्ट सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा की बच्चा चोरी की ऐसी अफवाह पर ध्यान ना दे और ना ही बिना सत्यापन किये उसे साझा करें। किसी भी तरह की संदिग्ध होने पर तुरंत 112 पर इसकी सूचना दें पुलिस इस पर त्वरित कार्रवाई करेंगी।

18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ें : सीईओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *