गुजरात: वडोदरा में कार सवार नशे में धुत शख्स ने स्कूटी को मारी टक्कर, कई लोग घायल

वडोदरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा में देर रात कारेलबाग स्थित आम्रपाली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस भीषण हादसे में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में एक छोटी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार का एयरबैग भी खुल गया। कार चालक युवक नशे में धुत था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार को स्कूटी में टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद युवक कार से बाहर निकला और सड़क पर ‘एक और राउंड, ओम नमः शिवाय’ चिल्लाने लगा। हालांकि, राहगीरों ने हादसे को अंजाम देने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार ने दो पहिया वाहन समेत कई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला है।

–आईएएनएस

श्रीजेश ने एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर के नामांकन पर कहा,‘यह हमारी टीम की सामूहिक भावना का प्रतिबिंब है’

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *