कनहर विस्थापितों की समस्याओं का हो समाधान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 29ता.सोनभद्र-कनहर विस्थापितों को संविधान के मौलिक अधिकार के तहत गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, सफाई, शौचालय, आवास जैसी नागरिक सुविधा देने, छूटे हुए परिवारों को विस्थापन पैकेज देने, विस्थापन सूची में नाम जोड़ने, केंद्र सरकार से कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 1050 करोड रुपए जारी करने, अमवार स्थित कनहर विस्थापित कॉलोनी को नई ग्राम पंचायत घोषित करने और आंदोलन के दौरान विस्थापितों पर लगाए मुकदमे वापस लेने की मांगों को लेकर आज विभिन्न दलों और विस्थापित नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सुभाष चंद्र यादव से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम संबोधित हजारों विस्थापितों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक को एडीएम को सौंपा और उनसे विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। एडीएम ने तत्काल अधिशासी अभियंता कनहर सिंचाई परियोजना और बीएसए से विस्थापितों की समस्याओं को लेकर दूरभाष पर वार्ता भी की।

सीएम को संबोधित पत्रक में कहा गया है कि कनहर विस्थापितों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। मुख्य बांध बनने से 11 गांव के विस्थापित अपनी गांव, जमीन, घरों से बेदखल हो गए हैं। जिस विस्थापित कॉलोनी में वह रह रहे हैं वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सैकड़ो लोगों को आज तक विस्थापन पैकेज नहीं दिया गया। विस्थापितों की जो सूची बनी है उसमें भयंकर अनियमितता है। प्रपत्र तीन और 11 में दर्ज लोगों के नाम को विस्थापन सूची में शामिल नहीं किया गया। इसी प्रकार जिनकी लड़कियां उत्तराधिकारी हैं राजस्व संहिता में नियम होने के बावजूद उन्हें विस्थापन पैकेज का लाभ नहीं दिया जा रहा। जो परिवार जलमग्न टापू में रह रहे हैं उन्हें भी सूची में नहीं जोड़ा गया। इसलिए विस्थापन सूची को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को नए सिरे से सर्वे करना चाहिए और छूटे लोगों का नाम जोड़ना चाहिए।

105 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा किया गया शुभारंभ

पत्रक में कहा गया कि विस्थापन की पीड़ा को कनहर विस्थापित भुगत रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व्दारा जिला प्रशासन को निर्देश देने के बावजूद शासन प्रशासन उनकी समस्याओं को हल नहीं कर रहा है। कभी भी वहां भुखमरी और बीमारी के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए तत्काल प्रशासन को पहल लेकर विस्थापितों की समस्या का समाधान करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में आईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, सीपीएम के जिला सचिव नंदलाल आर्य, सीपीआई के जिला सचिव आर के शर्मा, आइपीएफ जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान बैरखड इस्लामुद्दीन, विस्थापित नेता व पूर्व प्रधान कोरची गंभीरा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि सुंदरी जलालुद्दीन, भाकपा नेता एडवोकेट अशोक कन्नौजिया, सीपीएम नेता प्रेमनाथ, प्रेमचंद्र खरवार, रजमनिया आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *