असहाय व गरीब तबके के लोगों को खिचड़ी वितरित

कृपा शंकर पांडेय.चोपन-स्थानीय टेंपू स्टैंड पर पत्रकार संघ चोपन की टीम ने हर शनिवार को गरीबों असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खिचड़ी खिलाने का संकल्प लिया है। नए कर्म पथ की ओर बढ़ते पत्रकार संघ के इस सराहनीय कदम को क्षेत्रीय लोगों ने जमकर सराहा है। शनिवार को सर्वप्रथम कैलाश मंदिर में विराजमान हनुमानजी को खिचड़ी का भोग लगाया गया तत्पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने लोगों को खिचड़ी वितरण कर इस पुनीत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से असहाय व गरीब तबके के लोगों को खिचड़ी वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भूखे को निवाला देना किसी पूजा, इबादत या अरदास से कम नही होता है। पत्रकार संघ का यह कार्य पुनीत कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आयोजक मनोज चौबे ने आए हुए अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी का वितरण टेम्पू स्टैंड के समीप स्थित पत्रकार संघ के कार्यालय पर किया जाएगा। हमलोगों की कोशिश रहेगी कि आगामी सर्दी के मौसम में भी जो लोग असहाय गरीब एवं दुखिया हैं उन तक भोजन जरूर पहुंचे। प्रथम शनिवार के शुभारंभ में तन मन धन से सहयोग करने वाले भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने बताया कि इस तरह का पुनीत कार्य करने से गजब की अनुभूति होती है मैं और भी समाजसेवियों से इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए अपील करता हु ताकि यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे। इस अवसर पर सुनील सिंह,अशोक सिंघल,दया सिंह,सत्य प्रकाश तिवारी, अमित सिंह, दिव्य विकास सिंह,रामनरेश चौधरी, रोहित बिंद, राजेश अग्रहरी,जितू सिंह, अश्विनी सिंह,रिजवान अहमद, प्रकाश दास, सियाराम तिवारी, हर्ष जैन,मोना दास, समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय, राजू जिंदल, राधारमण पाण्डेय आदि मौजूद रहे |

उत्तर प्रदेश दिवस व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुलिस लाईन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *