उत्तर प्रदेश दिवस व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुलिस लाईन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उत्तर प्रदेश दिवस व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने, आपातकालीन परिस्थितियों में विभागीय समन्वय की क्षमता का आकलन करने तथा आमजन को आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.01.2026 को जनपद सोनभद्र में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में प्रशासन, पुलिस एवं समस्त संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस टीम, आपदा मित्र टीम, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की टीमें, राजस्व अधिकारी, पुलिस विभाग एवं फायर सर्विस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

मॉक ड्रिल पूर्वाभ्यास के रूप में आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस लाइन चुर्क में पूर्ण ब्लैक आउट कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इस दौरान आवासीय परिसरों में निवासरत समस्त कर्मियों एवं परिवारजनों को पूर्व से ही सूचित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। ड्रिल के दौरान नागरिकों को अपने-अपने कमरों में रहने, खिड़की-दरवाजे एवं पर्दे बंद रखने, मोबाइल फ्लैश/टॉर्च का प्रयोग न करने, लिफ्ट एवं वाहन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए।
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के अंतर्गत घर में आग लगने की आपात स्थिति का परिदृश्य भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें फायर सर्विस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया, धुएं से बचाव के उपाय तथा त्वरित राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

खनन न्यूज-फर्जी परमिट मामले में रावर्ट्सगंज कोतवाली में दो लोगों पर मुकदमा.!

साथ ही मेडिकल टीम द्वारा आग से झुलसने, धुएं से दम घुटने एवं अन्य चोटों की स्थिति में प्राथमिक उपचार के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु ड्रिल प्रभारी, विद्युत आपूर्ति बंद करने की टीम, नियंत्रण एवं निगरानी टीम, अफवाह नियंत्रण टीम, सुरक्षा एवं गश्त टीम, प्राथमिक उपचार टीम तथा रेस्क्यू टीम सहित विभिन्न विभागीय टीमें गठित की गई थीं। फायर सर्विस एवं मेडिकल टीम द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का भी प्रभावी अभ्यास किया गया।

ड्रिल के दौरान सायरन के माध्यम से निर्धारित चेतावनी संकेत क्रमशः प्रसारित किए गए, जिनमें ब्लैक आउट की घोषणा, पूर्ण ब्लैक आउट संकेत, ऑल क्लियर संकेत तथा ब्लैक आउट समापन की घोषणा शामिल रही।
यह मॉक ड्रिल पूर्णतः पूर्वाभ्यास थी, जिसका उद्देश्य आपदा या आपात परिस्थिति में प्रशासन, पुलिस एवं सहयोगी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आमजन को जागरूक, अनुशासित एवं सुरक्षित व्यवहार के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की देशभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को समर्पित रहा। जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यासों में सहयोग प्रदान करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *